Gb Whatsapp से रहें सावधान || Gb Whatsapp चुरा रहा है आपका डेटा

आज के समय में व्हाट्सएप का इस्तमाल हर कोई कर रहा है। यह एक तरह का मैसेजिंग ऐप है, जिसके मदद से आप चैटिंग, वीडियो कॉल और ऑडियो कॉल जैसे सुविधाओ का मजे ले सकते है। लेकिन एक अन्य ऐप भी आज कल काफी प्रचलित हो रहा है, जिसका नाम है जीबी व्हाट्सएप। यह एक तरह का व्हाट्सएप थर्ड पार्टी ऐप है। इस पर आपको व्हाट्सएप की सारी सुविधाएं तो मिलती ही है, साथ में कुछ अन्य फीचर्स भी मिल जाते है। इस वजह से यह ऐप बहुत से लोग यूज कर रहे है। लेकिन हाल के खबरों के अनुसार इसका इस्तमाल खतरनाक साबित हो सकता है। इसके बहुत सारे अपडेट्स में मालवेयर, ट्रोजन जैसे थ्रेट पाए गए है। इस वजह से भी यह ऐप सुर्खियों में है। 

क्या है पूरा मामला

हाल ही में मालवेयर प्रोटेक्शन और इंटरनेट सिक्योरिटी फर्म ने अपनी थ्रेट रिपोर्ट जारी किया है। इसमें बताया गया है की भारत उन देशों में शामिल है जहा सबसे ज्यादा स्पाई एजेंट मालवेयर पाए गए है। इसके लिए थर्ड पार्टी ऐप को जिम्मेदार ठहराया गया है। जीबी व्हाट्सएप पर अपने यूजर्स के डाटा को लीक करने, ऑडियो और वीडियो स्टोर करने के आरोप लगे है। जीबी व्हाट्सएप एक अनसिक्योर थर्ड पार्टी ऐप है। यह आपको प्ले स्टोर और अन्य ऐप स्टोर पर भी नही मिलेगा। अमूमन प्लेस्टोर पर उपलब्ध ऐप सुरक्षित माने जाते है। लेकिन यह ऐप आपको सिर्फ इसके वेबसाइट और थर्ड पार्टी ऐप स्टोर पर ही मिलेगा। चुकी इसको आप डायरेक्ट डाउनलोड करते है, इस वजह से कोई सिक्योरिटी चेक भी नही हो पाता। और मालवेयर, ट्रोजन जैसे कई वायरस का खतरा बना रहता है। 

कैसे काम करता है Gb Whatsapp

जीबी व्हाट्सएप एक थर्ड पार्टी ऐप है, यह एक व्हाट्सएप क्लोन ऐप है। इसमें आपको व्हाट्सएप के सारे सुविधा मिल जाता है। इसके प्रचलित होने का कारण है, इसके साथ मिलने वाले अत्यधिक सुविधाएं। इस पर आपको व्हाट्सएप के अलावा कई अन्य तरह के फीचर्स मिल जाते है। इस पर जो फीचर्स आपको मिलते है वह व्हाट्सएप पर भी नही मिलते। चुकी यह एक क्लोन आप है इस वजह से भी यह आपको प्ले स्टोर या अन्य ऐप स्टोर पर नही मिलता। इसको इनके वेबसाइट से ही सिर्फ डाउनलोड किया जा सकता है। यह एक असुरक्षित ऐप है। हाल ही में इसको मैलवेयर और कई तरह के वायरस फैलाने के आरोप सामने आए है। इसको यूज करने वालो को संख्या काफी अधिक है। इस वजह से यह एक बड़ा साइबर खतरा माना जा रहा है। अगर आप अपने सुरक्षा को लेकर सजग है, तो आपको इस तरह के किसी भी ऐप को इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

Subhadra Kumari Chauhan के बारे में पढ़े|

Leave a Comment