CBC Test in Hindi | CBC Test Kya Hai | सीबीसी टेस्ट

सीबीसी टेस्ट क्या है| CBC Test in Hindi

CBC Full Form Complete Blood Count Hai. CBC Test in Hindi यानी पूर्ण रक्त गणना। सीबीसी टेस्ट के माध्यम से खून की पूरी जांच की जाती है। इसके मदद से खून में मौजूद रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स, हिमोग्लोबिन और प्लेटलेट की संख्या और आकार देखा जाता है। इस टेस्ट के मदद से खून के अंदर का कोई भी कॉम्पोनेंट कितना बढ़ा या घटा है इसका पता लगाया जाता है।  इस एक टेस्ट के माध्यम से पूरे ब्लड का हेल्थ रिपोर्ट तैयार होता है। इस एक टेस्ट के मदद से कई तरह के बीमारियो की जांच आसानी से की जा सकती है।

CBC Test Kya hai

Image Source:- healthline.com

सीबीसी टेस्ट किसे और कब कराना चाहिए|

कोई भी व्यक्ति जिसे थकान, कमजोरी, इन्फेक्शन, रक्त विकार, खून की कमी जैसी समस्याएं हो वो इस टेस्ट को करा सकता है। इसके अलावा डॉक्टर अलग-अलग बीमारियों में भी इस टेस्ट को कराने को कहते है। क्युकी यह टेस्ट एक बेसिक ब्लड टेस्ट है, जिससे ब्लड की पूरी जांच होती है इसलिए भी इसका टेस्ट कई बीमारियो के इलाज से पहले कराया जाता है। यह टेस्ट किसी भी उम्र का व्यक्ति करा सकता है। इसके साथ इस टेस्ट को कराने के लिए कोई खास तैयारी नही करनी परती है।

सीबीसी टेस्ट कैसे होता है|

कई लैब टेस्ट के लिए कुछ सावधानियां बरतनी परती है लेकिन सीबीसी टेस्ट बिना अधिक प्रयास के किया जा सकता है। यह काफी आसनी से 5 मिनट में ही किया जा सकता है, हालाकि रिपोर्ट्स आने में कुछ समय लग सकता है। सबसे पहले लैब असिस्टेंट आपका ब्लड सैंपल लेगा, इसके लिए वह आपके हाथ में सुई चुभो के ब्लड का सैंपल कलेक्ट करेगा। फिर इसे जांच के लिए लैब ले जाया जाएगा। लैब में इसकी जांच करके ब्लड में, विभिन्न ब्लड टाइप जैसे रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट की संख्या और विकार को चेक किया जाएगा। फिर अंत में रिपोर्ट तैयार होता है। यह टेस्ट CBC Test in Hindi काफी आसानी से किया जा सकता है। इस एक टेस्ट में मदद से कंप्लीट ब्लड प्रोफाइल तैयार किया जाता है।

सीबीसी टेस्ट से क्या जानकारी मिलती है|

सीबीसी टेस्ट ब्लड और इसके कंपोनेंट का पूरा हेल्थ रिपोर्ट होता है। इससे रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स, प्लेटलेट और हीमोग्लोबिन के बारे में पुरा डीटेल्स पता चलता है। कौन सा कंपोनेंट कितना है, बढ़ा है घटा है सबकुछ।।इसके मदद से डॉक्टर बीमारी की पहचान कर पाते है। जैसे मान लीजिए आपके सीबीसी रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन को कमी का पता चलता है तो इससे डॉक्टर यह बता पाएगा की आपको एनीमिया की समस्या है और इसके अनुसार आपका इलाज किया जा सकेगा।

CBC Test in Hindi | सीबीसी टेस्ट का सामान्य स्तर क्या है|

सीबीसी टेस्ट CBC Test in Hindi में हमे खून के अलग अलग पार्ट्स का रिपोर्ट मिलता है। इसलिए हर पार्ट्स का अपना समान्य स्तर होता है। सामान्य स्तर अलग अलग उम्र के लोगो के लिए थोड़ा बहुत अलग अलग हो सकता है। इसके साथ ही पुरुषो और महिलाओं में भी थोड़ा बहुत अलग होता है। ब्लड के हर पार्ट का सामान्य स्तर कुछ इस प्रकार होता है: CRP Test in Hindi यहाँ पढ़े|

हीमोग्लोबिन:

इसका समान्य स्तर पुरुषो में 13 से 16g/dl होता है तो वही महिलाएं में 11.5 से 14.5 g/dl होता है। 

रेड ब्लड सेल्स:

रेड ब्लड सेल्स का सामान्य स्तर पुरुषो में 4.32 से लेकर 5.72 million/ml होता है तो वही महिलाएं में 3.92 से लेकर 5.13 million/ml होता है। 

व्हाइट ब्लड सेल्स:

इसका सामान्य स्तर 4 हजार से लेकर 11 हजार सेल्स पर एमएल होता है। यह पुरुषो और महिलाओं दोनो के लिए एक समान ही होता है।।

प्लेटलेटस:

इसका समय स्तर खून में 1.5 से लेकर 4.5 लाख पर एमएल होता है। यह भी पुरुषो और महिलाओं में एक समान सामान्य स्तर होता है।

CBC Test सीबीसी टेस्ट का असामान्य स्तर क्या है|

सीबीसी टेस्ट के लिए सामान्य स्तर निर्धारित किए गए है। इस सामान्य स्तर से ऊपर या नीचे के वैल्यू को ही असामान्य स्तर कहा जाता है। अलग अलग अवस्था और परिस्थिति में यह स्तर घट या बढ़ जाता है। स्तर के घटने या बढ़ने पर दोनो ही सूरत में व्यक्ति का स्वास्थय बिगड़ जाता है। 

सीबीसी CBC Test का सामान्य स्तर से ज्यादा बढ़ना|

कुछ कारणों की वजह से ब्लड के अंदर के कॉम्पनेंट्स ज्यादा बढ़ जाते है। अलग-अलग कंपोनेंट के बढ़ने का अलग अलग वजह होता है। ये वजहें कुछ इस प्रकार हैं:

हीमोग्लोबिन: ज्यादा ऊंचाई के स्थान पर अधिक समय तक रहने वाले लोगों के अंदर हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ जाता है।

आरबीसी काउंट: अगर हाल ही में आपका कोई एक्सीडेंट हुआ है और उसने अधिक खूब बह गया हो तो आरबीसी का स्तर बढ़ सकता है। 

डब्लूबीसी काउंट: इन्फेक्शन होने की स्तिथि में या फिर ल्यूकेमिया जैसे बीमारी की शिकायत होने पर इसका स्तर बढ़ सकता है।

प्लेटलेट काउंट: इसके स्तर बढ़ना एक रेयर कंडीशन माना जाता है। इसके साथ ही यह दवाइयों का साइड इफेक्ट्स भी दिखाता है।

सीबीएससी का सामान्य स्तर से ज्यादा घटना|

शरीर में कुछ समस्या होने पर ब्लड के अंदर के कंपोनेंट की मात्रा कभी कभी घट भी जाती है। अलग अलग कंपोनेंट के घटने की अलग-अलग वजहें होती है। 

हीमोग्लोबिन: मुख्यत: इसका स्तर का घटना एनीमिया का संकेत देता है। 

आरबीसी काउंट: इसका स्तर घटना ब्लड लॉस की और इशारा करना है।

डब्लूबीसी काउंट: इसका स्तर का घटना बोन मैरो की समस्या और कैंसर जैसे बीमारियां को दर्शाता है। 

प्लेटलेट काउंट: डेंगू और मलेरिया होने की स्थिति में इसका स्तर काफी घट जाता है।

Leave a Comment