SSC GD 2022 भर्ती Details – अंतिम तारिक – Age Limit – Qualifications

SSC GD एक प्रतियोगी परीक्षा है जिसका आयोजन हर वर्ष एसएससी कराती है। एसएससी का फुल फॉर्म है स्टाफ सिलेक्शन कमीशन, तो वही जीडी का फुल फ्रॉम जनरल ड्यूटी होता है। इस बार 2022 में होने वाली परीक्षा का पूरा नाम SSC GD 2022 कांस्टेबल है। इसमें आपको अलग-अलग सेना बल के विभागों में कॉन्स्टेबल के पद मिलते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से प्रतिवर्ष बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, आसाम राइफल में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होती है। इसमें आपको ऑनलाइन मोड में एग्जाम कराया जाता है। इसके बाद सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल और फिर मेडिकल के लिए बुलाया जाता है। 

SSC GD 2022 की किन किन पद्दो पर है भर्ती

SSC GD 2022 की परीक्षा पास करने वाले वाले एलिजिबल कैंडिडेट को उनके द्वारा भरे गए प्रेफरेंस के आधार पर इन में से किसी एक डिपार्टमेंट में पद दिया  जाएगा। यह डिपार्टमेंट कुछ इस प्रकार है। 

  • बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF)
  • सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF)
  • इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP)
  • नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA)
  • सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF)
  • सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF)
  • सशस्त्र सीमा बल (SSB)

फॉर्म भरने की तारीख

27 October 2022 से  इसके लिए फॉर्म भरना शुरू किया जा चुका है। इस फॉर्म को भरने के लिए आपको ssc.nic.in की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां जाकर आप लॉगइन कर के इस फॉर्म को भर सकते हैं। अगर आप पहली बार एसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर रहे हैं, तो आपको अपना पहले अकाउंट क्रिएट करना होगा इसके बाद ही आप इस फॉर्म को भर पाएंगे। सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है और इसे आप काफी आसानी से कर सकते हैं। 

फॉर्म भरने की अंतिम तारीख

SSC GD 2022 कांस्टेबल फॉर्म को भरने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2022 है। एग्जामिनेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2022 है। अगर आप इस फॉर्म को अप्लाई करना चाहते हैं, तो आप अंतिम तिथि का इंतजार बिल्कुल भी ना करें क्योंकि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर कुछ ज्यादा ही लोड होता है। इस वजह से वेबसाइट सही से नहीं चलती और आप फॉर्म नहीं भर पाएंगे। 

क्या Qualification चाहिए

Ssc GD के लिए आपको कम से कम 10वी पास किया हुआ होना चाहिए। उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वी पास किया हुआ होना चाहिए। इसके अलावा व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए। इस परीक्षा में फिजिकल टेस्ट भी कराया जाता है इसलिए आप फिजिकली फिट होने चाहिए। 

Age Limit For SSC GD 2022

SSC GD के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल है तो वही अधिकतम उम्र 23 साल है। इसके अलावा रिजर्व कैटेगरी के लिए अधिकतम उम्र में छूट दी जाती है। 

ओबीसी कैटेगरी के लोगों को 3 साल की छूट तो वहीं एससी / एसटी के लोगो को 5 साल की छूट दी जाती है। इसके अलावा एक्स सर्विसमैन और 1984 और 2002 राइट्स में पीड़ित लोगों के बच्चों को 3 से 5 साल तक की छूट दी जाती है। 

फॉर्म भरने की Fee

SSC GD 2022 के फॉर्म को भरने के लिए आपको चार्जेस देने होते है। जनरल और ओबीसी के लिए यह चार्ज 100 रुपए है तो वही एससी एसटी और फीमेल कैंडिडेट के लिए कोई चार्ज नही है। आप इस चार्ज को फॉर्म भरते समय जमा कर सकते है। इसे ऑनलाइन या फिर बैंक चालान के माध्यम से ऑफलाइन भी जमा कर सकते है। 

Paper Pattern For SSC GD 2022

इसमें आपको 4 सेक्शन से सवाल पूछे जाते हैं रीजनिंग, जनरल नॉलेज, क्वानटेटिव एप्टीट्यूड और हिंदी/ इंग्लिश। सभी सेक्शन में 20 सवाल होते हैं और इसके लिए मैक्सिमम 40 नंबर होते हैं। पूरे सेक्शन के लिए 60 मिनट का समय दिया जाता है। इसे आसान शब्दों में कहें तो कुल 80 सवाल होते हैं और इसे 60 मिनट में हल करना होता है। जिसके लिए आपको 160 नंबर दिए जाते हैं। अगर आप गलत उत्तर देते हैं तो आपका 0.5 नंबर काट लिया जाता है। 

Paper Syllabus

SSC GD 2022 में आपको चारो सेक्शन के सवाल सॉल्व करने होते है। इस एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए चारों सेक्शन के सिलेबस को जानना काफी आवश्यक है। आईए हम चारों सेक्शन के सिलेबस को एक एक करके देखते है।

क्वांटेटिव एप्टीट्यूट 

  • Number system
  • Ratio and proportion
  • Average
  • Profit and loss
  • Percentage
  • Mensuration
  • Time and work
  • Discount
  • Si and ci
  • Work and wage
  • Other various topics related to quantitative aptitude.

रीजनिंग

  • Analogies
  • Cube and dice
  • Embedded figure
  • Direction
  • Blood relation
  • Missing number
  • Find next
  • Other various topics related to general reasoning.

जनरल स्टडीज

जनरल स्टडीज एक ऐसा सेक्शन है जिसको कंप्लीट करने में हमेशा दिक्कत होती है। अगर आप जनरल स्टडीज को कंप्लीट करना चाहते हैं तो इसके लिए आप लेटेस्ट जीके की किताब की सहायता ले सकते है। इसके साथ ही आप इन टॉपिक्स पर फोकस कर सकते है।

  • History
  • Geography
  • Sports
  • Current affairs
  • Books and authors
  • Rivers and their origin
  • Topics in the news
  • Country and capital
  • Latest GK
  • Constitution

अंग्रेजी

  • Synonyms
  • Antonyms
  • Paragraph
  • Cloze test
  • One word substitution
  • Reading comprehension
  • sentence improvement
  • vocabulary and other basic English questions

हिंदी

  • शब्दो का बहुवचन
  • मुहावरा और उनके अर्थ
  • विलोम शब्द
  • समानार्थी और प्रयायवाची शब्द
  • व्याकरण के उपयोग
  • रचनाओं के नाम
  • इसके अलावा कुछ सामान्य हिंदी व्याकरण, संज्ञा से जुड़े सवाल पूछे जाते है। 

अभ्यर्थियों को हिंदी और अंग्रेजी में से किसी एक का चयन करना होता है। आप अपने पसंद से किसी एक का चयन कर सकते है। इसके अलावा अगर आप सिलेबस की अधिक जानकारी चाहते है तो आप SSC की वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं। यहां आपको डिटेल सिलेबस मिल जाएगा। आप सिलेबस को आसानी से डाउनलोड भी कर पाएंगे।

Leave a Comment