Vrat ka Khana || नवरात्री व्रत में क्या खाए

भारत त्योहारों का देश है। ऐसा कहा जाता है की यहा हर दूसरे ही दिन कोई न कोई त्योहार होता है। इन त्योहारों में कई लोग व्रत भी रखते है। व्रत के दौरान उपवास रखा जाता है। कई त्योहारों में तो लोग बिना कुछ खाए पिए भी रहते है। और कई त्योहारों में Vrat ka khana विशेष फल और आहार का सेवन किया जाता है। व्रत की परंपरा भारत में कई सालो से चली आ रही है। लोग अपने श्रद्धा और विश्वास के अनुसार अलग अलग व्रत रखते है। इस दौरान खाने पीने में विषेश ध्यान रखा जाता है। क्या खा सकते है क्या नही यह सब पूर्व निर्धारित रहता है। लोग अपने इच्छा शक्ति से इन व्रत को रखते है। 

व्रत में क्या क्या खाना चाहिए| Vrat Ka Khana

ऐसे मान्यता है की जो भी व्रत रखते है उनकी सम्पूर्ण मनोकामना पूर्ण होती है। अलग अलग त्योहारों में अलग अलग तरह के व्रत की मान्यता है। इसी के अनुसार Vrat ka khana पीना भी निर्धारित होता है। कुछ त्योहार जैसे तीज, जितिया, छठ, करवा चौथ इत्यादि में कुछ भी नही खाया पिया जाता है। तो वही बहुत से ऐसे त्योहार भी है जैसे नवरात्र, जन्माष्टमी, प्रदोष, एकादशी इत्यादि में आप फल, दूध, साबूदाना, दूध से बने समान खा सकते है। इसके अलावा कुछ त्योहार ऐसे भी होते है जिसमे लोग अपने श्रद्धा के अनुसार बिना कुछ खाए पिए या फलाहार के साथ व्रत करते है। 

नवरात्रि में क्या खाना चाहिए

नवरात्रि हिंदुओ का एक प्रमुख त्योहार है। इसमें मां दुर्गा के नौ रूपों को पूजा की जाती है। इसका आयोजन मुख्यत: भारत के हर राज्य में होता है। बहुत से लोग इसमें व्रत भी रखते है। वे नौ दिनों तक इस व्रत को रखते है। कई लोग निर्जला व्रत भी रखते है, जिसका मतलब है की बिना कुछ खाए पिए रहना। इसके साथ ही बहुत से लोग फलहार भी इस व्रत को रखते है, जिसका मतलब है की वे फल और कुछ विशेष तरह का भोजन कर सकते है। नवरात्रि के व्रत में इन सभी चीजों सेवन किया जा सकता है:

  • सभी तरह के फल जैसे सेव, अमरूद, केला, अंगूर इत्यादि खाया जा सकता है। (ऐसे फल जो सब्जी के क्षेर्णी में आते है उन्हे नही खाना चाहिए)
  • दूध और दूध से बने समान जैसे दही, पेड़ा इत्यादि का भी सेवन किया जा सकता है।
  • आप साबूदाना का सेवन भी कर सकते है। इसके साथ आप कुछ विशेष तरह के आटे का सेवन भी कर सकते है जैसे सिंघाड़े का आटा। 
  • मखाना, बादाम और ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन किया जा सकता है।
  • खीरा और ककड़ी जैसे सब्जियों का भी सेवन मान्य होता है। 

नवरात्रि के व्रत में अनाज का सेवन बिलकुल ही नही करना चाहिए। आप फलों का सेवन करें। बहुत से स्थानों पर लहसुन प्याज का भी सेवन मना होता है। इसके अलावा आप बताई हुए सभी चीजों का सेवन कर सकते है। साथ ही में कई अलग अलग क्षेत्रों में लोगो की अपनी मान्यता और धारणाएं भी होती है। इसलिए आप कुछ भी नियम अपनाने से पहले अपने बड़ो से जरूर सलाह ले ले। व्रत आस्था, श्रद्धा और विश्वास का विषय है, इसलिए भी लोग इसमें काफी सावधानी बरतते है। ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास ही है जो हर वर्ष इतने सारे लोग त्योहारों में व्रत रखते है। 

Leave a Comment