RAS Full Form | RAS का फुल फॉर्म

RAS Full Form, Rajasthan Administrative Services होता है। इसे हिंदी में राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज के नाम से भी जाना जाता है। इसकी स्थापना वर्ष 1950 में की गई थी। इसकी स्थापना राज्य में एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज के लिए एलिजिबल कैंडिटेट को चुनने के लिए किया गया था। उसी समय से यह कार्यरत है और हर वर्ष RAS की परिक्षा की मदद से एलिजिबल कैंडिडेट को चुना जाता है।

RAS (Kya Hai) क्या है?

RAS ki Paribhasha (Rajasthan Administrative Services)  यह एक राज्य स्तरीय प्रमुख पोस्ट है। इसके एग्जाम का  आयोजन आरपीएससी यानी राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा कराया जाता है। इस परीक्षा को पास करने के बाद आप राज्य प्रशासन में बड़े बड़े पदों को ग्रहण कर सकते है। इसके अंतर्गत बहुत से प्रशासनिक अधिकारियों की नौकरी मिलती है। इसे आईएएस (इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज) के बाद सबसे बड़ा नौकरी माना जाता है। हर वर्ष लाखो की संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेते है।

RAS Syllabus 

RAS की परीक्षा तीन चरणों में होती है प्रीलिम्स, मेंस और फिर आखिर में इंटरव्यू (साक्षात्कार)। प्रीलिम्स का सिलेबस को दो भाग में बाटा जा सकता है। राजस्थान स्पेसिफिक पार्ट्स और जनरल टॉपिक। 

राजस्थान स्पेसिफिक पार्ट्स: इसमें राजस्थान के इतिहास, भूगोल, सभ्यता और आर्ट एंड कल्चर से जुड़े सवाल पूछे जाते है। इसके अलावा राजस्थान का करेंट अफेयर्स, इकोनॉमी इत्यादि से भी सवाल पूछे जाते है। 

जनरल टॉपिक: इसमें आपसे हिस्ट्री, ज्योग्राफी, पाॅलिटी, इकोनॉमिक्स, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, करेंट अफेयर्स और गवर्नेंस से जुड़े सवाल पूछे जाते है। 

मुख्य परीक्षा (Main Exam) का सिलेबस

इसमें चार पेपर होते है, इसका मार्क्स और इंटरव्यू का मार्क्स जोड़ कर ही फाइनल मेरिट तैयार किया जाता है। 

पेपर 1 (जनरल स्टडीज 1)

 इसमें हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, Maulik Adhikar, Dhara, और सोशल साइंस से जुड़े विषयों से सवाल पूछे जाते है। 

पेपरपेपर 2 (जनरल स्टडीज 2)

इसमें एडमिनिस्ट्रेटिव, साइंस और टेक्नोलॉजी, ज्योग्राफी इत्यादि से सवाल पूछे जाते है। 

पेपर 3 (जनरल स्टडीज 3)

इसमें पॉलिटिकल सिस्टम, वर्ल्ड पॉलिटिक्स, करेंट अफेयर्स, स्पोर्ट्स, योगा इत्यादि से जुड़े सवाल पूछे जाते है। 

पेपर 4 (जनरल स्टडीज 4)

इसमें आपसे अंग्रेजी भाषा और ग्रामर से जुड़े सवाल पूछे जाते है। 

RAS के लिए योग्यता

आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए और कम से कम ग्रेजुएशन (स्नातक) किया हुआ होना चाहिए। इसके साथ ही अगर आप अपने स्नातक के फाइनल ईयर में पढ़ रहे हो तो भी इसके लिए अप्लाई कर सकते है, लेकिन उन्हें उक्त तिथि तक अपना फाइनल ईयर कंप्लीट कर लिया होना चाहिए। 

RAS Age Limit

इसके लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होती है। इसके साथ ही आरक्षित वर्गो के लिए अधिकतम उम्र सीमा में कुछ छूट दी जाती है। 

RAS Exam Process

इस परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में होता है और इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके बाद आपको प्रारंभिक परीक्षा देनी होती है, इसे पास करने वाले कैंडिडेट को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। मुख्य परीक्षा पास करने के बाद साक्षात्कार यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसका एग्जाम पैटर्न कुछ इस प्रकार होता है। 

RAS प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)

इसका आयोजन ऑनलाइन किया जाता है। इसमें आपको पूरे 200 अंकों के सवाल को 3 घण्टे के अंदर हल करने होते है। इसको पास करने वाले कैंडिडेट को ही मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। यह क्वालिफाइंग नेचर का होता है अर्थात इसके मार्क्स को फाइनल मेरिट ने नही जोड़ा जाता है। 

मुख्य परीक्षा (Main Exam) 

प्रारंभिक परीक्षा को सफलता पूर्वक क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। यह डिस्क्रिप्टिव टाइप का होता है अर्थात इसमें आपको आंसर्स लिखने होते है। इसमें पूरे 4 पेपर होते है, हर एक पेपर 200 अंकों का होता है। प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है। इस परीक्षा में सफल होने के उपरांत कैंडिडेट को आखिरी चरण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।

साक्षात्कार (Interview)

वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने मुख्य परीक्षा पास कर लिया हो, उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। यह पूरे 100 अंक का होता है जिसमें आप से कुछ सामान्य ज्ञान, आपका परिचय और हाल ही में हुई घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। 

सभी चरणों के खत्म हों जाने के बाद राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन एक मेरिट लिस्ट जारी करती है। इस मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले सभी अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों पर चयनित कर लिया जाता है।

Leave a Comment