Lumpy Virus क्या है? कैसे फैलता है लंपी वायरस

लंपी एक वायरल बीमारी है, जिसका असर जानवरो में देखा जाता है। यह कैपरी पॉक्स नामक वायरस से फैलता है। Lumpy Virus बीमारी हाल ही में गायो में काफी तेजी से फैल रहा हैं। यह बीमारी बकरियों में गोट पॉक्स और भेड़ों में शीप पॉक्स के नाम से जाना जाता है। गायो में इसे लंपी नामक बीमारी के नाम से जाना जाता है। इसके असर से गायो में पहले तेज बुखार होता है फिर उनके पूरे शरीर पर गोल गोल दाने हो जाते है। इसके बाद यह पूरे स्किन पर फ़ैल जाता है। और धीरे धीरे यह पशुओं की जान ले लेता है। इसका अभी तक कोई कारगर इलाज नही ढूंढा जा सका है। हालाकि इसके बचाव में एंटीबायोटिक का प्रयोग किया जा रहा है। 

कैसे फैलता है लंपी वायरस

ग्लोबल एलायंस फॉर वैक्सीन एंड इम्यूनाइजेशन (GAVI) का मानना है की यह एक वायरल स्किन डिजीज है, जो जानवरो में फैलता है। Lumpy Virus एक पशु से दूसरे पशु में खून चूसने वाले कीड़ों की मदद से पहुंचता है। मच्छर, मक्खीया और अन्य खून चूसने वाले कीड़े मकोड़े इसके साधक है, इनके वजह से ही यह बीमारी फैलता है। ऐसा दावा किया जा रहा है की यह बीमारी दक्षिण अफ्रीका से ही पूरी दुनिया में फैली है। इसका असर दुनिया के कई कोनो में देखा जा सकता है। 

Lumpy Virus के लक्षण

विशेषजो के अनुसार, अगर कोई पशु लंपी वायरस के संपर्क में आ गया है तो सबसे पहले उसे हल्का बुखार होता है। इसके बाद उसके शरीर पर दाने हों जाते है। धीरे धीरे ये दाने बड़े हो जाते है और घाव बन जाते है। इस दौरान अगर पशुओं को देखभाल की गई तो वह जल्द ही ठीक हो जाते है। लेकिन सही देखभाल न मिलने पर पशुओं की मौत हो जाती है। Lumpy Virus तेजी से एक जानवर से दूसरे जानवर को संक्रमित कर देता है। 

लंपी वायरस का इलाज

Lumpy Virus हों जाने पर उस पशु को बाकी पशुओं से अलग कर दे। अमूमन यह बीमारी खुदबखुद ठीक हो जाता ह, लेकिन जल्दी ठीक होने के लिए इन्हे एंटीबायोटिक दिया जा सकता हैं। इसके साथ ही आप सभी पशुओं की वैक्सीनेशन भी करा सकते है। हाल ही में इसके लिए लंपी प्रो वैक इंड नामक वैक्सीन लॉन्च हुआ है। इसका सक्सेस रेट तकरीबन 100% है। वैक्सीनेशन के माध्यम से पशुओं को इस बीमारी से पीड़ित होने से बचाया जा सकता है। 

CRP Test in Hindi और CBC Test in Hindi के बारे में भी पढ़े|

इसके साथ ही वायरस से बचने के लिए पशुओं के आसपास साफ सफाई रखें, उन्हे मच्छर, मक्खियों से बचाने के लिए नीम के पत्तो का धुआं करे। पशुओं के खाने पीने के चीजों को भी साफ रखे। बीमारी का  असर दिखने पर पशु चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। 

क्या इंसानों में फ़ैल सकता है लंपी वायरस?

विशेषज्ञों का मानना है की Lumpy Virus बीमारी एक जानवर से दूसरे जानवर में फैलता है। इसकी बहुत कम संभावना है की यह इंसानों को भी हो। अभी तक इंसानों में इसका कोई केस सामने नही आया है। इसलिए ऐसा माना जा सकता है की यह इंसानों को होने वाली बीमारी नही है।

Leave a Comment